फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pre monsoon rain gave relief from heat

प्री मानसून की बारिश ने दी गर्मी से राहत

Thu, 10 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pre monsoon rain gave relief from heat
मानसून आने से पहले ही बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। दोपहर में हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं जगह-जगह जलभराव से राहगीरों को आवागमन में फजीहत झेलनी पड़ी है। खेतिहर तबका खुशी से झूम उठा है। धान की नर्सरी डालने का क्रम तेज हो गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने इस बार समय से पहले ही मानसून आने की संभावना जताई है। उनके अनुसार पूर्वी यूपी में 12-13 जून से मानसून आ सकता है। इससे पहले ही बृहस्पतिवार को जिले के मछलीशहर, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश के चलते सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी है। खेतों में भी पानी जमा हो गया है, जिससे अब खेती में किसानों को सहूलियत होगी। मौसम में परिवर्तन होते ही किसान धान की नर्सरी डालने में जोरों पर जुट गए हैं। जून के प्रथम सप्ताह से पंद्रह जून तक नर्सरी का कार्य पूर्ण करना होता है। वहीं सुगंधित प्रजातियों की नर्सरी जून के तीसरे सप्ताह में ही डाली जाती है। सबसे बड़ी राहत गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मिली है। उमस और गर्मी से हर कोई त्रस्त था। अब बारिश के बाद ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम से लोग आनंदित हैं। देर शाम शहर व आसपास के इलाकों में भी हल्की बूंदाबादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed