फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prayagraj in men's category and Rae Bareli in women's category of Kho-Kho competition

खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रयागराज व महिला में रायबरेली सर्वजेता

Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj in men's category and Rae Bareli in women's category of Kho-Kho competition
क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कालेज मेहंदी पर चल रहे दो दिवसीय सीनियर राज्य स्तरीय महिला व पुरूष खो- खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को फाइनल में बालक वर्ग में प्रयागराज तो बालिका वर्ग में रायबरेली की टीम सर्वजेता बनीं। मेजबान जौनपुर को दोनों ही वर्ग में तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इससे पहले बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में प्रयागराज ने गाजियाबाद को तो बालिका वर्ग में रायबरेली ने गाजीपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। विजेता खिलाडि़यों को कप व मेडल प्रदान करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि खेल से जीवन मे संघर्ष कर आगे बढ़ने की सीख मिलती है। मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडि़यों का उत्साह बढाता है। मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि खिलाडि़यों को चाहिए कि टीम भावना के साथ खेले और स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर प्रदेश व जिले का नाम देश में रौशन करें। पुरस्कार वितरण समारोह में खो- खो प्रतियोगिता के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, महामंत्री शिवानंद नायक, संयुक्त सचिव विजय सिंह यादव, रविकांत मिश्र, लक्ष्मीकांत शुक्ल आदि रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव ने तो संचालन रविचन्द्र यादव व आभार प्रधानाचार्य नीरज कुमार यादव ने ज्ञापित किया। निर्णाय विनय कुमार जायसवाल, सत्यम मिश्र, नवनीत वर्मा, राधेश्याम यादव, अंकिता सिंह, ममता पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed