फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Post mortem report did not confirm man death due to poisonous Liquor in jaunpur now police is searching for rumor mongers

जौनपुर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई जहरीली शराब की पुष्टि, अब अफवाह फैलाने वालों को तलाश रही पुलिस

Fri, 14 May 2021 08:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 May 2021 08:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में एक शख्स के निधन पर परिवार ने दावा किया कि ये मौत जहरीली शराब के कारण हुई है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दावा किया कि उस शख्स मौत फेफड़े में संक्रमण से हुई है. अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों की भी छानबीन कर रही है। हालांकि परिजन और गांव के लोग अब भी मौत का कारण शराब को ही बता रहे हैं।

विज्ञापन
Post mortem report did not confirm man death due to poisonous Liquor in jaunpur now police is searching for rumor mongers
मृतक के घर से एक शराब की शीशी भी बरामद हुई थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के पकड़ी गांव में दंपती की मौत के पीछे जहरीली शराब के तर्क को पुलिस ने खारिज कर दिया है। मृत रामवृक्ष के शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दावा किया कि उसकी मौत फेफड़े में संक्रमण से हुई है। शरीर में जहरीली शराब का कोई अंश नहीं मिला है। अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों की भी छानबीन कर रही है। हालांकि परिजन और गांव के लोग अब भी मौत का कारण शराब को ही बता रहे हैं।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामवृक्ष की पत्नी मीना (45) की बुधवार शाम मौत हो गई थी। उसके अगले दिन सुबह नौ बजे रामवृक्ष ने भी दम तोड़ दिया। 15 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। घर में शराब की एक शीशी मिलने से इस बात की आशंका हुई कि जहरीली शराब से दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन


इस सूचना पर एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह समेत पुलिस-प्रशासन का अमला गांव पहुंच गया। पुलिस ने रामवृक्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि रामवृक्ष के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से मिली थी शराब की पुरानी शीशी

रिपोर्ट में स्पष्ट है कि उसके फेफड़े में संक्रमण था। उसकी पत्नी की भी मौत संक्रमण के चलते ही हुई होगी। गांव में कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश साधने के लिए जहरीली शराब से मौत की अफवाह फैलाई थी। अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों की भी छानबीन कर रही है।

पुलिस का दावा है कि मृतक के घर से शराब की जो शीशी बरामद हुई थी, वह पुरानी थी। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना है कि मृतक के घर से जो शीशी बरामद हुई थी उसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही अफवाह को हवा देने वाले लोगों ने महिलाओं के हाथ में पकड़ाकर फोटो वायरल करना शुरू कर दिया था। एक ही  शीशी को अलग अलग महिलाओं के हाथ में पकड़ाकर फोटो खींची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed