फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Possible wave of Corona, Macdrill in CHC

कोरोना की संभावित लहर, सीएचसी में माकड्रिल

Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Possible wave of Corona, Macdrill in CHC
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर पीकू वार्ड बनाए गए है। वार्ड की निगरानी करने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभात कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत सोमवार पहुंचे। इस दौरान पीकू वार्ड का मॉकड्रिल भी किया गया।
विज्ञापन

माकड्रिल के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने कक्षा एक में पढ़ने वाले बेहड़ा गांव के नैतिक राज को मरीज के रूप भर्ती करने, आक्सीजन लगाने और दवा की डोज देने का अभ्यास किया। एसीएमओ डा. प्रभात कुमार ने टीम के साथ मॉकड्रिल का निरीक्षण कर आक्सीजन प्लांट और जनरेटर आदि की व्यवस्था को परखा। उन्होंने सीएचसी के चिकित्सकों और स्टाफ को कोरोना की चौथी लहर के खतरे से सचेत रहने और उपचार के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए पीकू वार्ड की स्थिति और उसमें ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी पूर्ण रूप से ट्रेनिंग लेकर अपने कार्यों के प्रति सचेत दिखे। कुछ कमियां पाई गईं, जैसे जनरेटर में डीजल की अनुपलब्धता आदि के बारे उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. एके सिंह ने बताया कि पीकू वार्ड का मॉक ड्रिल किया गया। इसमें तैयारियों पर चर्चा, औषधियों की उपलब्धता के साथ-साथ ऑक्सीजन व्यवस्था और कंसंट्रेटर को चालू कर उनकी स्थितियों को पोर्टल पर अपडेट करते हुए पूर्वाभ्यास किया गया। मरीजों को दिए जाने वाले सभी सुविधाओं का आकलन करते हुए मरीज तथा उनके परिजनों को दी जाने वाली सुविधा, बायो बेस्ट, रेफरल इन एवं आउट आदि सुविधाओं को प्रोटोकॉल अनुसार देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed