फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police's 'suspicious' theory fails, FIR against four accused in firing case

Jaunpur News: पुलिस की ‘संदिग्ध’ थ्योरी फेल, फायरिंग मामले में चार आरोपियों पर प्राथमिकी

Sat, 28 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police's 'suspicious' theory fails, FIR against four accused in firing case
केराकत। थानागद्दी क्षेत्र के नाऊपुर स्थित त्रिमूर्ति पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मामले को शुरुआत में पुलिस संदिग्ध और फर्जी बता रही थी, उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अब उसी प्रकरण में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बराई गांव निवासी पीड़ित प्रदीप यादव के अनुसार, वह मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे पेट्रोल पंप के पास एक दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान डगराडीह (गड़खड़ा) निवासी प्रदुम यादव, सनी सिंह, चीकू सिंह और बेहड़ा निवासी गोलू सिंह ने उन्हें घेर लिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रदीप ने भागकर जान बचाई। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद केराकत पुलिस की भूमिका चर्चा का विषय बनी रही। शुरुआती जांच में पुलिस इसे महज एक फर्जी सूचना करार दे रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में रोष था। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई। केराकत कोतवाली प्रभारी द्वारिका यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed