फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police Station Grievance Redressal Day: 27 complaints received, only four resolved.

थाना समाधान दिवस : 27 शिकायतें आईं, केवल चार का निस्तारण

Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police Station Grievance Redressal Day: 27 complaints received, only four resolved.
जौनपुर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। शाहगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर की अध्यक्षता में 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में भूमि संबंधी नौ शिकायतें आईं। सभी मामलों में राजस्व टीम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जबकि मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

तेजीबाजार थाने में कुल छह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें तीन राजस्व और तीन पुलिस विभाग से संबंधित थे। इनमें एक राजस्व एवं एक पुलिस संबंधी मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में जांच के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुरेरी थाना क्षेत्र के देहुआ गांव में वर्षों से चले आ रहे जमीन और नाली विवाद का थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह एवं राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की पहल पर दोनों पक्षों की सहमति से शांतिपूर्ण निस्तारण करा दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाधान दिवस की सार्थक सफलता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed