फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police searching for the person who filed a case of fraud

धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने वाली को तलाश रही पुलिस

Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police searching for the person who filed a case of fraud
कोर्ट के आदेश से सितंबर माह में 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामला का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच के दौरान उलझ गई है। क्योंकि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का पता नहीं चल रहा। पुलिस मामले को अब ईओडब्लू (आर्थिक अपराध शाखा) को सौंपने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला बाबा बेटी जफराबाद थाना क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव की निवासी सामाजिक कार्यकर्ता के साथ शिक्षिका है। पीड़िता का आरोप है कि गलत तरीके से ऋण लेकर धनराशि को शेयर बाजार में लगाकर 1500 करोड़ की जालसाजी की गई। इसमें 28 हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं। जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो 29 मार्च 21 की शाम दो अज्ञात असलहाधारी जबरन उनके घर में घुसे और धमकी दी, साथ ही मामले से दूर रहने को कहा। इस पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है, लेकिन जब पुलिस वादी मुकदमा से मिलने के लिए घर पहुंची तो वह नहीं मिली। विवेचक उपनिरीक्षक आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि बीते एक सप्ताह से वो वादी को तलाश कर रहे। एफआईआर में दिए गए पते पर शिकायतकर्ता नहीं मिल रही। विवेचक के अनुसार मामला गंभीर है। फिलहाल इसे जांच के लिए ईओडब्ल्यू को भेजने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed