फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police's mistake was heavy on the innocent family

पुलिस की चूक बेगुनाह परिवार पर पड़ी भारी

Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police's mistake was heavy on the innocent family
पुलिस की बड़ी चूक का खामियाजा एक बेगुनाह परिवार को भुगतना पड़ा है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में गम, गुस्सा तो कहीं न कहीं मजबूरी भी है। बेबस परिवार अपना दर्द बताने और इंसाफ पाने के लिए शिकायत तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दूसरी ओर पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया निवासी करम सिंह चौहान मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका परिवार घर पर ही रहता है। रविवार को परिवार के लोग दिन में आराम कर रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस और सादी वर्दी में लोग उनके घर आ धमके और कमरे में बैठे चंदन चौहान को उठा ले गए। उस दौरान पुलिस की सख्ती को याद कर चंदन और उनकी मां- बहन की आंखों में आंसू आ गए। परिवार के लोगों के मुताबिक पुलिस और सादी वर्दी में आए लोग चंदन को दो घंटे मारने-पीटने के बाद सड़क पर छोड़कर चले गए थे। घर में दो सयानी बेटियां हैं जिनके रिश्ते की बात भी चल रही हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा उनके बेगुनाह बेटे चंदन की इस तरह पिटाई किए जाने से पूरे परिवार के सम्मान को ठेस लगी है। वहीं, इस संबंध में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार का कहना है कि मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है कि किसी निर्दोष को इस तरह उठाया गया है।
विज्ञापन

---
मां बोली, ये बहुत बड़ी बदनामी
जौनपुर। पीड़ित युवक चंदन ने बताया कि पुलिस और सादी ड्रेस में आए लोगों ने उससे चंदन सोनकर के बारे में पूछा। ऐसे किसी व्यक्ति को जानने से इंकार करने पर उन्होंने मुझे मारते, पीटते, घसीटते और बाल नोंचते हुए लेकर गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद भंडारी स्टेशन के रास्ते कोतवाली, फिर ओलंदगंज स्थित सरायपोख्ता चौकी ले गए। हालांकि कुछ देर बाद बताया कि तुम निर्दोष हो, घर से किसी को सड़क पर बुला लो। जहां परिवार के लोगों से एक कागज पर लिखाकर मुझे छोड़ दिया। चंदन की मां धनरा देवी ने बताया कि घटना की वजह से सब सदमे में हैं। इससे पूरे परिवार की बहुत बदनामी हुई है। घटना वाली रात वह भी न खा पाई और न ही ठीक से सो पाई थी। बहन ने भी पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed