फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police recovered both real sisters who ran away from home in Lucknow

घर से भागी दोनों सगी बहनों को पुलिस ने लखनऊ में किया बरामद

Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police recovered both real sisters who ran away from home in Lucknow
सिकरारा। गत दिनों थाना क्षेत्र के एक बाजार से दो बालिग सगी बहनें परिजनों से नाराज होकर इस लिए घर से भाग गई थीं, क्योंकि उनके माता पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब दोनों को पुलिस ने लखनऊ से बरामद कर थाने ले आई। पूछताछ में पिता ने भरे गले से समस्या का जिक्र किया। दोनों लोगों को शायद इस बात का एहसास नहीं था कि उनके अभिभावक किन परिस्थितियों में उन्हें बाहर भेजने को राजी नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को घर से लापता हुई दोनों बहनों को पुलिस लखनऊ से बरामद कर उनका बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वे दोनों बीते मंगलवार दोपहर सिकरारा यूबीआई में केवाईसी कराने की बात कह कर घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन देर शाम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल वंदना सिंह की टीम उनकी खोजबीन में लगी थी। उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की तो उनकी लोकेशन लखनऊ मिली। बुधवार को लखनऊ के मानक नगर स्टेशन से दोनों को बरामद कर थाने लाया गया। उनके बयान दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed