फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police reached the notice of the stay of non-district people in the mosque

मस्जिद में गैर जनपद के लोगों के ठहरने की सूचना पर पहुंची पुलिस

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police reached the notice of the stay of non-district people in the mosque
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में लकड़मंडी के पास स्थित मस्जिद गैर जनपद के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

नौपेड़वा के पास स्थित उटरु खुर्द गांव में 22 मार्च को जमात में शामिल होने के लिए करीब 40 लोग पहुंचे थे। जनपद और गैर जनपद से मौलाना व अन्य लोग भी आ गए थे। कोरोना अलर्ट के चलते कार्यक्रम टाल दिया गया। ऐसे में बाहर से आए लोग मस्जिद में ही ठहरे थे। सोमवार की शाम जिले में लॉक डाउन की सूचना के बाद जिले को लोग तो अपने घर चले गए लेकिन बाहर से आए लोग मस्जिद में ही रुके थे। मंगलवार को सुबह ग्राम प्रधान मीना देवी के पुत्र सचिन कनौजिया उनके मस्जिद में होने की मुख्य विकास अधिकारी और बक्शा थाने को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सभी लोग जा चुके हैं। जनपद की सीमा सील होने के बाद बाहरी लोग कहां गए यह पुलिस को भी पता नहीं है। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी का कहना है कि उटरू खुर्द गांव में जमात में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों के लोगों के आने की सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो मस्जिद में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed