फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police made the woman sign a plain paper

Jaunpur News: महिला से पुलिस ने सादे पेपर पर कराया हस्ताक्षर

Mon, 23 Dec 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police made the woman sign a plain paper
सरपतहां थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव निवासी पीड़ित महिला को उपनिरीक्षक द्वारा धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही उसने महिला से सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिया। उधर, सीओ ने ऐसे किसी मामले से इन्कार करते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के विवाह के बाद उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी रचा ली है। महिला एक बेटी की मां है। पति को दूसरी शादी रचाने का जब विरोध किया तो पति और परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्यायालय में वाद दाखिल किया। इसमें न्यायालय ने विवाहिता को घर में रहने के लिए कमरा देने और पति द्वारा प्रति माह भरण पोषण देने के लिए निश्चित धनराशि देने का आदेश जारी किया है। आरोपी पति घर से बाहर रहने लगा। उसने अभी तक पत्नी को भरण-पोषण की राशि नहीं दी। पति द्वारा भरण-पोषण की धनराशि 6 लाख 18 हजार दी जानी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर तक धनराशि की वसूली का आदेश न्यायालय ने दिया है। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक इश्तियाक अहमद महिला को न्याय दिलाने के बजाय उसके घर पहुंच गए और धमकी दी। सादे कागज पर पीड़िता के हस्ताक्षर करवा लिया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने बताया ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई और जांच कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed