{"_id":"6227a555758ab9036b7ab55f","slug":"police-forces-of-many-police-stations-were-deployed-even-on-the-second-day-of-the-incident-jaunpur-news-vns6423169181","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना के दूसरे दिन भी तैनात रही कई थानों की पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना के दूसरे दिन भी तैनात रही कई थानों की पुलिस फोर्स
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के रीठी बाजार में फर्जी मतदान को लेकर दो गुटों में हुए बवाल व झड़प के दूसरे दिन मंगलवार को भी भारी फोर्स तैनात रही, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अधिकांश दुकानें बंद रही।
सोमवार को मतदान के बाद शाम छह बजे रीठी मतदान केंद्र पर मतदान कार्मिक जिस समय ईवीएम सील करने में जुटे थे, तभी रीठी बाजार में सपा समर्थकों व जदयू समर्थकों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इस बीच दोनों ओर से हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप प्रत्यारोप लगे, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने फायरिंग से इनकार किया है। सूचना मिलते ही मल्हनी विधानसभा के आरओ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल व सीओ सदर रणविजय सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू किया।
झड़प के बीच एक पक्ष के युवक को गोली लगने की बात सामने आई, जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने एक्सरे जांच में गोली लगने की बात से इनकार कर दिया था। घायल युवक के परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर करा लिया। माहौल शांति पूर्ण बना रहे, इसके मद्देनजर घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी सीओ सदर रणविजय सिंह व थानाध्यक्ष संतोष राय सहित बक्शा व सरायख्वाजा थाने की फोर्स के अतिरिक्त पीएसी व फायर ब्रिगेड के जवान भी तैनाती रहे । फोर्स दिनभर बाजार में चक्रमण करती रही। शुरुआत में सुबह पुलिस ने दुकानें बंद करा दी थी, लेकिन शांतिपूर्ण माहौल देख फिर दुकानदारों को खोलने का निर्देश दे दिया। बावजूद इसके अधिकतर दुकानें दिनभर बंद रही।वहीं मल्हनी विधानसभा के सपा प्रत्याशी लकी यादव दो दर्जन वाहनों के काफिले के साथ दोपहर बाद रीठी बाजार पहुँच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले।