फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police caught missing youth from Varanasi and handed over to relatives

लापता युवक को पुलिस ने वाराणसी से पकड़ कर परिजनों को सौपा

Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught missing youth from Varanasi and handed over to relatives
कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव से रहस्यमय ढंग से लापता युवक नीरज यादव को पुलिस ने शनिवार को वाराणसी से बरामद कर परिवार के सदस्यों को सौंपा। पुलिस की मानें तो वह इलाहाबाद में पढ़ाई करने के दौरान सहपाठियों से हजारो रुपये उधार ले रखा था । वर्तमान में युवक उससे तगादा कर रहे थे। पैसा न देना पड़े इसके लिए युवक बिना बताए घर से वाराणसी चला गया था।
विज्ञापन

कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार को अपनी मां को बाइक पर बैठाकर केराकत सामान दिलाने गया। लेकिन अकबरपुर मोड़ के पास अपनी मां को यह कहकर घर भेज दिया कि वह अभी माला बनवाकर बनवाकर लौटेगा। युवक के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता न चलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के मोबाइल का काल डिटेल निकलवाया।
विज्ञापन

इस दौरान शुक्रवार को उसके नंबर पर गाजीपुर निवासी एक युवक ने छह बार फोन किया। जब पुलिस काल करने वाले से युवक से पूछताछ की तो उधारी की बात सामने आई। पुलिस ने सर्विलांस से युवक का लोकेशन ट्रैक किया। इस दौरान वह कैंट के पास होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed