फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested the killer

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the killer
कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मछलीगांव के पास सोमवार की सुबह पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी लवकुश ने बताया कि 15 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे सूरज यादव को मोबाइल से फोन कर घर से 600 मीटर दूर स्थित एक तालाब के पास बुलाया था। जहां उसका सिर कूच दिया था। थोड़ी देर बाद उसने खुद परिजनों को सूचना दी कि सूरज दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोलनापुर गांव में 15 जुलाई की रात सूरज यादव की सिर कूच कर की गई हत्या के मामले में आरोपी लवकुश यादव निवासी मोलनापुर थाना बदलापुर, मछलीगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed