फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Photo exhibition was in the heart of historic Dharohren

फोटो प्रदर्शनी में जीवंत हो उठीं ऐतिहासिक धरोहरें

Mon, 28 Sep 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Photo exhibition was in the heart of historic Dharohren
उद्घाटन सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का जौनपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध जिला है।    जौनपुर के पर्यटन के लिए असीम संभावनाएं है। पर्यटन के विस्तार से जौनपुर की तस्वीर बदल सकती है। प्रबंध संकाय के अध्यक्ष डा. एचसी पुरोहित ने कहा कि पर्यटन के विकास से आर्थिक उन्नयन होगा।  डा. मनोज मिश्र ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर जनसंचार विभाग यह प्रण लेता है कि जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों को जनसंचार के विविध माध्यमों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। संयोजक डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि प्रदर्शनी में विभाग के छात्र कुलसुम, कुलदीप पाठक,  अंकित जायसवाल एवं नरेंद्र गौतम  ने सहयोग किया।  प्रो. बीबी तिवारी एवं डीन डा. मानस पाण्डेय ने छात्रों द्धारा जुटाई गई जीवंत तस्वीरों की सराहना की। प्रदर्शनी में शाही किला, शाही पुल, चार अंगुल मस्जिद, अटाला  मस्जिद, बड़ी मस्जिद, झझरी मस्जिद, हिंदी भवन, धर्मापुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर की बोलती तस्वीरें लगाई गई। इस अवसर पर डा. रामनारायण, डा. राजेश शर्मा, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. रुशदा  आजमी, डा. कार्तिकेय ,डा. सुभाष आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed