फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Performing blew mannequin

प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Sat, 19 Dec 2015 01:13 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 19 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Performing blew mannequin
पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के आपत्ति  जनक बयान से मुसलमानों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन


जुमा की नमाज के बाद  मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से जहांगीराबाद स्थित हुसामिया मस्जिद के सामने नमाजियों ने कमलेश तिवारी का पुतला दहन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिला प्रशासन  को सौंपा।

गुस्साए मुसलमानों ने कहा है कि सरकार ने भले ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनका जो जुर्म है उसकी सजा सिर्फ गिरफ्तारी से पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन


 उन्होंने पैगंबर मोहम्मद साबह के खिलाफ टिप्पणी कर के पूरी दुनिया के मुसलमानों की आस्था को गहरा ठेस पहुंचाया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यूपी में तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक व्यक्ति ऐसे ही ऊलजुलूल बयान बाजी कर मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं।

पुतला फुंकने वालों में दिलशाद राईन, तारिक सिद्दीकी, जुबैर अंसारी, शौकत अली, मुन्ना राजा, मोहम्मद हमीद, अब्दुल ताहिर, सोनू राई, शाकिब अंसारी, एकरारा खां, दिलदार आदि रहे। 

उधर जुमा की नमाज के बाद बड़ी मस्जिद के सामने भी नमाजियों ने प्रदर्शन कर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने पैगंबर के खिलाफ बयान देकर सारी सीमाएं पार कर दी है।


यह मामला प्रदेश व देश में ही नहीं पूरे विश्व में घोर निदंा का कारण होगा। मुसलमान कहीं भी हो वह हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि बसल्लम की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस अवसर पर साजिद अलीम, मौलाना आसिफ कास्मी व जाफर जाफरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed