फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Performance server failure

सर्वर फेल होने पर किया प्रदर्शन 

Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Performance server failure
बरसठी के आलमगंज बाजार स्थित यूबीआई में सात दिनों से  लेनदेन नहीं होने पर प्रदर्शन करते लोग। 
 आलमगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ  इंडिया की शाखा में सर्वर फेल होने पर उपभोक्ताओं ने गुरुवार को हंगामा किया। आरोप है कि गुरुवार को सातवें दिन बैंक में लेनदेन नहीं हुआ। इससे गुस्साए लोगों ने बैक के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


गुरुवार को आलमगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक में सुबह दस बजे ही उपभोक्ता पहुंच गए। काफी देर बाद बैंक कर्मचारियों ने  सर्वर खराब होने से कामकाज ठप होने की जानकारी दी। इस दौरान कई ग्राहकों ने मैनेजर से कहासुनी भी की। बता दें कि सात दिन पहले आई आंधी में बैंक का सर्वर खराब हो गया था।
विज्ञापन


बैंक में आए डीपी शुक्ला, विपिन पाण्डेय, बीडीसी पंधारी मिश्र, बिनोद पाण्डेय, शिव चन्द पाल, एराजेश यादव, रिंकू शुक्ल आदि ने बताया कि हम लोग बैंक से सात दिन से वापस जा रहे है पैसा न निकालने से हम लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बैक कुछ लोगों का पैसा उन्हे ले जाकर सरसरा शाखा से निकलवा रही है। बैक प्रबंधक अरुण कुमार वाजपेयी का कहना है कि सर्वर खराब है। हम ठीक कराने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही फाल्ट ठीक हो जाएगा। लोगों की दिक्कत को देखते हुए हम सरसरा शाखा से गाड़ी की व्यवस्था करके कुछ ग्राहकों का पैसा दिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed