फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People of all sections are troubled in BJP government: Ram Govind Chaudhary

भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान: राम गोविंद चौधरी

Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People of all sections are troubled in BJP government: Ram Govind Chaudhary
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। किसान अपना गेहूं घर में ही रखा हुआ है, उसे सरकार खरीद नहीं रही है। पंचायत चुनाव में जो तांडव हुआ हर किसी ने देखा।
विज्ञापन

राम गोविंद सोमवार को रामनगर ब्लॉक के दमोदरा गांव निवासी सपा नेता रतनसेन सिंह के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यकर्ताओं के बीच राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में शासन प्रशासन के बल पर ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर अनैतिक रूप से कब्जा करने का काम किया गया। इसे जनता समझ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्टर, बैनर के माध्यम से प्रचार करने से स्मार्ट सिटी नहीं बनता है। शायद इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं है। भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में दवाई, पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त मिला करती थी। जिसे बीजेपी की सरकार में खत्म कर दिया। उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं का अपमान हो रहा है। महिलाओं का चीरहरण या तो महाभारत में हुआ था या फिर भाजपा सरकार में हो रहा है। सरकार ने तो सबका साथ ले लिया, मगर विकास भाजपा का कर रही है। सभी जिलों में करोड़ों की लागत भाजपा के कार्यालय बन रहे हैं। इतने पैसे कहां से आए, इसकी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक जगदीश सोनकर, लकी यादव, श्रद्धा यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, कैलाश यादव, पप्पू रघुवंशी, राकेश मौर्या, आरबी यादव, गोपेश यादव, गौरी सोनकर, गामा सोनकर, लालचंद यादव, राजेश सिंह, रजनी सिंह, जितेंद्र सिंह, जय हिंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed