{"_id":"5766a34f4f1c1b5a5611b774","slug":"people-in-power-are-misleading-nishad-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के लोग निषाद समुदाय को कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के लोग निषाद समुदाय को कर रहे गुमराह
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
सिकरारा में आयोजित निषाद एकता परिषद के महासम्मेलन को संबोधित करते निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने कहा कि राम का नाम लेकर सत्ता में आने वाले अभी तक मंदिर का निर्माण नहीं कर सके। अब राम मंदिर से पहले निषाद राज का मंदिर बनेगा। अब तक सभी राजनैतिक पार्टियों ने निषाद समाज को धोखा देकर सत्ता पर काबिज हो गए।
हम जहां थे वही रह गए। वह रविवार को एरोमा एकेडमी में आयोजित विधानसभा स्तरीय निषाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने निषाद समुदाय की उपेक्षा की है। निषाद समाज की सबसे बड़ी दुश्मन भाजपा है।
आप सब की भागीदारी ने जता दिया कि अपने हक के लिए सोया हुआ निषाद समाज अब जाग गया है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. राम संभार निषाद ने कहा कि किसी के बहकावे में न आकर मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए अभी से कमर कस ले।
विज्ञापन
आयोजक कालेज के प्रबंधक व पार्टी के जिला संयोजक डा. राम चरित्तर निषाद ने स्वागत किया। पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेट किया। संचालन राम भारत निषाद ने किया। डा. संदीप कुमार ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर अर्जुन कश्यप, रघुराई निषाद, अवधेश निषाद, रमेश बिन्द, दूधनाथ निषाद, बांकेलाल निषाद, मालती निषाद, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा निषाद, निशा बिन्द आदि मौजूद रही।