फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People in homes Dubke cold , making bonfires resort

ठंड से घरों में दुबके रहे लोग, अलाव बना सहारा

Fri, 09 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
People in homes Dubke cold , making bonfires resort
शीतलहरी और गलन ने शुक्रवार को हाड़ कंपा दिया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग घर के अंदर रजाई में दुबके रहे। इस बीच ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक अवकाश का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन


समूचा जिला शीतलहरी की चपेट में है। पखवारेभर से कहर बनकर टूटी ठंड का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जिले में ठंड से लगभग 28 लोगों की मौत हो चुकी है। यह बात दीगर है कि प्रशासन के रिकार्ड में ठंड से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चले पछुआ हवा के थपेड़ों ने लोगों को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन


कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की मुश्किलें भी बढ़ी रहीं। शहर के एक कालेज की छात्रा अंशिका ने कहा कि कक्षा में बैठना भी मुश्किल हो गया है। ठंड के चलते क्लास के दौरान कलम पकड़ना मुश्किलों का सबब बन चला था। छात्र-छात्राओं की इस समस्या को कालेज प्रशासन नहीं समझ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसी ही पीड़ा बीए की छात्रा खुशबू ने भी बयां की। उन्हाेंने कहा कि जबर्दस्त शीतलहर में घर से निकलने की हिम्मत नहीं होती, लेकिन कालेज चलता है तो जाना पड़ता है। कॅरियर के लिहाज से पढ़ाई भी जरूरी है। हालांकि शुक्रवार को शीतलहरी के बावजूद आर्र्दता का प्रतिशत घट कर 77 प्रतिशत के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।


गिरते तापमान के बीच दिनभर बदली का माहौल बने रहने के कारण गलन ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए। जहां-तहां लोग अलाव से चिपके नजर आए। गलन बढ़ने के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। मौसम के जानकारों का कहना है कि कड़ाके की ठंड फरवरी भर लोगों को सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed