फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People handed over the vendor to the police after getting less cooking gas in the cylinder

सिलिंडर में रसोई गैस कम मिलने पर लोगों ने वेंडर को किया पुलिस के हवाले

Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
People handed over the vendor to the police after getting less cooking gas in the cylinder
जौनपुर। शहर में घरेलू गैस की घटतौली की शिकायतें बढ़ गई हैं। अधिकारियों की ओर से बीते दिनों अभियान भी चलाया गया। लेकिन शिकायतें कम नहीं हो रही है। इसी बीच सिपाह चौकी क्षेत्र के चकप्यार अली में पांच किलो गैस की घटतौली पर लोगों ने आपूर्ति करने आए वेंडर को बैठा दिया। बाद में पहुंची पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी वेंडर को छोड़ दिया।
विज्ञापन

चकप्यार अली मोहल्ला निवासी रोहित सोनकर का आरोप है कि उन्होंने दो रसोई गैस सिलेंडर का कनेक्शन लिया है। वेंडर आपूर्ति करने आया तो पहली बार 4 किलो से अधिक गैस कम मिला। इस पर उन्होंने गैस का लॉक नहीं तोड़ा और फिर से गैस बुक किया। इस पर वेंडर लेकर गैस आया तो उसे सबके सामने वजन किया तो पांच किलो सीधे गैस कम मिला। इस पर वेंडर को रोक लिया गया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिपाह चौकी की पुलिस आरोपी वेंडर को अपने साथ ले गई। साथ ही बाद में उसे छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज अरिवंद कुमार यादव का कहना है कि वेंडर की कोई गलत नहीं थी। वह गैस सिलेंडर को एजेंसी से लाकर पहुंचा रहा था। लोगों को शिकायत करने के लिए कहा गया है। वह संबंधित विभाग में शिकायत करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed