{"_id":"5f567d9e8ebc3e54ea1b6759","slug":"people-gathered-to-see-the-last-vision-of-bsf-si-jaunpur-news-vns5459484111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ एसआई के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेवढ़िया क्षेत्र के छांगापुर गांव में शहीद जवान जीतेन्द्र दूबे के शव के पास रोती नन्ही बेटी सोहर?
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
रामनगर। राजस्थान के बाड़मेर में तैनात बीएसएफ के एसआई देवेंद्र दुबे (27) का शव सोमवार को दोपहर बाद पैतृक गांव छांगापुर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 50वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट पीवी नागेश्वर राव के नेतृत्व में जवानों ने दिवंगत एसआई को अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम, सीओ गांव में मौजूद रहे। देर शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
छांगापुर गांव निवासी अखिलेश दुबे के बड़े पुत्र देवेंद्र दुबे बीएसफ में एसआई पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती राजस्थान के बाड़मेर में थी। शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। इसकी खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह शव आने की बाट जोह रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोपहर बीएसएफ के जवान शव लेकर गांव पहुंचे। ताबूत से लिपटकर पत्नी सीमा, मां विजयलक्ष्मी बिलख पड़ी। चौदह माह की बेटी पिता के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत के पास गई तो सबकी आंखें छलक गई। देवेंद्र यादव जिंदाबाद के नारे हर तरफ गूंजते रहे। इस मौके पर मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, सपा की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा, सपा नेता लकी त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, आशीष सिंह मुन्ना, राजकुमार सिंह, चंद्रभान यादव प्रधान, राना यादव प्रधान, कपिल यादव, ललित तिवारी, दिनेश तिवारी, थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय सिंह आदि ने मौजूद होकर एसआई को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।