फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People from eight wards will come under the ambit of house tax, survey completed in five

Jaunpur News: गृहकर के दायरे में आएंगे आठ वार्डों के लोग, पांच में सर्वे पूरा

Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
People from eight wards will come under the ambit of house tax, survey completed in five
नगर पालिका में शामिल आठ नए वार्डों से जल्द ही गृहकर वसूली की जाएगी। इनमें से पांच वार्डों का सर्वे पूरा हाे चुका है।
विज्ञापन

सभी आठ वार्डों में जीआई (ज्योग्राफिकल इनफाॅर्मेशन सिस्टम) सर्वे किया जा रहा है। सोमवार से सभी उपभोक्ताओं की फाइल तैयार कर टैक्स की सुनवाई की जाएगी। इससे नपा की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पालिका क्षेत्र में साढ़े तीन लाख से अधिक की आबादी है। इसमें 39 वार्ड हैं। 2017 के नगर निकाय चुनाव से पहले शहर का परिसीमन बढ़ा था। इसमें आठ वार्ड शामिल किए गए। जून से श्रीटॉन इंडिया लिमिटेड कंपनी सर्वे कर रही है। इसके लिए दो टीमें लगी हैं। सर्वे में भवन और प्लाट का निर्धारण हो गया है। कलीचाबाद में 2811 भवन, सैदनपुर में 3850, मीरपुर में 4384, हर्दीपुर में 2515, देवचंदपुर में 4850 भवन और प्लाट हैं। अभी नपा से कर वसूली का 8.45 करोड़ का लक्ष्य मिला है। अब तक छह करोड़ की वसूली हो चुकी है। इसमें साक्ष्य मांगे गए हैं कि सड़क और नगरीय सुविधाएं क्या हैं, जिस पर कर निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed