फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pathai will start in colleges by making rosters and batches

रोस्टर और बैच बनाकर कॉलेजों में शुरू होगी पठाई

Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pathai will start in colleges by making rosters and batches
जौनपुर। कोविड-19 को देखते हुए शासन से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पठन पाठन शुरू करने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 23 नवंबर से कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल विवि से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन

छात्रों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पठन पाठन शुरू कराने की तैयारी है। परिसर स्थित हॉस्टल की सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। 23 नवंबर से पहले सभी हॉस्टल को सैनिटाइज कराने के साथ साफ सफाई करा दी जाएगी। बाहर से आने वाले छात्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा। सभी हॉस्टल की सफाई का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के दौरान भी इन हॉस्टल की सफाई कराई गई थी। चीफ वार्डेन ने बताया कि सफाई और सैनिटाइज कराने की व्यवस्था करा दी गई है। शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए संचालन किया जाएगा। विवि परिसर में कक्षाएं शुरू होने के बाद किसी भी विजिटर्स को कैंपस में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

पूविवि परिसर में पांच हास्टल हैं। तीन ब्यायज और दो गर्ल्स हास्टल में कुल 520 कमरे 650 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। पहले हर कमरे में दो-दो छात्र रखे जाते थे। लेकिन अब हर कमरे में एक-एक छात्र ही रखें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेजों में शुरू हुई साफ सफाई
जौनपुर। कालेजों में पठन पाठन शुरू करने के लिए बुधवार को तैयारी शुरू हो गई है। गाइड लाइन के हिसाब से पठाई शुरू की जाएगी। टीडी कालेज की प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने कहा कि सभी कमरों की सफाई और सैनिटाइज कराया जा रहा है। राजा श्रीकृष्ण पीजी कालेज के प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कक्षा संचालन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। छात्रों को भी सूचना दी जाएगी। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने कहा कि कक्षाएं पहले से आनलाइन चल रही है। अब फिजिकल रूप संचालित की जाएंगी।

शासन की गाइड लाइन के अनुसार पठन-पाठन शुरू कराने के लिए सभी कॉलेजों को सूचना भेजी जा रही है। शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा। कोविड से बचाव के लिए सतर्कता बरती जाएगी। -सुजीत कुमार जायसवाल, कुलसचिव पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed