फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patel in a formula tied to the land

पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा

Mon, 15 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patel in a formula tied to the land
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 64वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


 कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की छोटी-छोटी रियासतों को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत का निर्माण किया।

   हमें उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज और देश के निर्माण में सहयोग करने की जरूरत है। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की ओर से बाबाजी की कुटिया में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें
विज्ञापन


 नमन किया गया। क्षेत्रीय संयोजक सूर्य प्रकाश जायसवाल ने पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सांसद प्रतिनिधि विजय चंद पटेल, मेनका सिंह, अशोक मौर्य, संतोष त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने हैदराबाद, जूनागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


 की रियासतों को भारत गणराज्य में शामिल किया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, ब्रहमेश शुक्ल, शीलवंत सिंह, अध्योय प्रसाद पांडेय, सीता राम गुप्त, सरस गोंड, सौरभ मिश्र, रत्नेश त्रिपाठी,

 आरती उपाध्याय, दीपक त्रिपाठी, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे। उधर भाजपा के जिला महामंत्री सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्रद्धांजलि समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं

ने नमन किया। मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश को संगठित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आजादी मिलने के बाद उन्होंने देश एकता के सूत्र में बांधा। 

उनकी प्रशासनिक क्षमता अद्भुत थी। प्रधानमंत्री के निर्देश पर उन्हें उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्टैचू आफ लिबर्टी का निर्माण कराया जा रहा है।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, रविंद्र नारायण सिंह, सरदार सिंह, पुष्प राज सिंह,संदीप तिवारी, पंकज मिश्र, डा. हरेंद्र सिंह, पंकज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, धर्मपाल कनौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed