फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passenger dies in Ratnagiri Express train due to ill health

Jaunpur News: तबीयत खराब होने से रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की मौत

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies in Ratnagiri Express train due to ill health
मीरगंज। कुर्ला से गोरखपुर जा रही 12165 रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। ट्रेन जंघई स्टेशन पर रोकी गई। जीआरपी ने यात्री को पीएससी दुर्गागंज भदोही भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक गोरखपुर के गगहा थाना के मिश्रौली गांव निवासी सियाराम शर्मा (67) अपने पुत्र रिंकू शर्मा के साथ रत्नागिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बी- 4 कोच में यात्रा कर रहे थे। शनिवार को ट्रेन सुबह प्रयागराज से निकली तो सियाराम शर्मा की तबीयत अचानक खराब हुई। रिंकू ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी जंघई को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। जंघई स्टेशन पर जीआरपी चौकी इंचार्ज अली अतहर ट्रेन में साप्ताहिक एस्कोर्ट ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही जंघई जंक्शन पर पहुंची जीआरपी जंघई इंचार्ज अली अतहर टीम के साथ पहुंचे। बेहोश यात्री को सुबह 6.15 बजे ट्रेन से नीचे उतरवाकर एंबुलेंस से नजदीकी पीएचसी भेजा गया। इस दौरान आरपीएफ का कोई जवान मौके पर नही पहुंचा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के चिकित्सक ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी जंघई प्रभारी अली अतहर ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। परिजनों ने बताया की वह पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। मुंबई में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed