फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Party workers staged a protest after the SP chief was detained.

Jaunpur News: सपा प्रमुख के हिरासत में लेने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Party workers staged a protest after the SP chief was detained.
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार की रात जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। जिला मुख्यालय पर आंबेडकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मड़ियाहूं में गांधी तिराहे पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में आंबेडकर तिराहे पर धरने में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र हितों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर जाने के दौरान अखिलेश यादव को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और मारपीट की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


धरने के दौरान सपा नेताओं ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दाैरान मल्हनी विधायक लकी यादव, केराकत विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, डॉ. अमरनाथ पाल, श्रवण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रदर्शन के मद्देनजर आंबेडकर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। उधर, मड़ियाहूं में सपा नेता राजवीर यादव के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ता कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। पुलिस बल की मौजूद रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed