फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Parents protest against merger of schools

Jaunpur News: विद्यालयों के विलय का अभिभावकों ने किया विरोध

Tue, 01 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Parents protest against merger of schools
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के विरोध में सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने अभिभावकों के साथ बीआरसी पर बैठक कर विरोध जताया। क्षेत्र में मर्जर किए गए विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा हुई।शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने बीआरसी पर ब्लॉक कार्यसमिति, ग्राम प्रधान, एसएमसी के सदस्यों और अभिभावकों के साथ बैठक कर विद्यालय मर्जर एवं पेयरिंग पर चर्चा की। विद्यालयों के विलय पर ग्राम प्रधान व अभिभावकों ने आपत्ति जताई। कहा कि अधिकांश अभिभावक मजदूर वर्ग से संबंधित है। अपनी रोजी रोटी के लिए दिन भर घर से बाहर काम करते है। गांव में विद्यालय रहने से वह बच्चे की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निश्चिंत रहते थे। परंतु विद्यालय दूसरे गांव में मर्ज होने से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल कैसे जाएगे। अपने बच्चों का जान जोखिम में कैसे डाल सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, संचारी रोगों के रोकथाम सहित बहुत सी जानकारियां विद्यालय के माध्यम से मिलती थी।
विज्ञापन


स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
महराजगंज। स्थानीय विकासखंड में कम नामांकन वाले सात परिषदीय विद्यालयों को बंद करने की नीति का अभिभावकों ने सोमवार को बीआरसी कार्यालय के सामने विरोध कर प्रदर्शन किया। अभिभावक नौनिहालों की शिक्षा के प्रति चिंतित हैं और स्कूल बंद न करने की मांग कर रहे हैं। अभिभावकों ने बीईओ रमेश चंद्र पटेल से विद्यालय को पेयरिंग किए जाने का विरोध करते हुए एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से स्कूल बंद न करने की मांग की।अभिभावकों ने कहा कि ताजनपुर विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल बच्चे आते हैं। स्कूल को बंद कर गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर कोइरीपुर गांव में मर्ज किया जाना उन्हें मंजूर नहीं है। अभिभावक संतोष कुमार, ममता,सुषमा,जमीला ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय राईपुर से राजेपुर लगभग एक किलोमीटर दूर है। रास्ता सही नहीं है, बरसात के मौसम में आने-जाने में बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी क्रम में में विद्यालय बेसार, सोनपुर, कैलवल, पूरा बलई सहित सात विद्यालय को मर्ज किए जाने से शाहरुख, जमीला, प्रीती, शीला सहित आदि अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इस बाबत बीईओ रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि 50 से कम संख्या वाले विद्यालय को शासन के आदेशानुसार मर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed