फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PAC posted in Khadumpur, four in custody

खदूमपुर में पीएसी तैनात, चार हिरासत में

Sun, 03 May 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
PAC posted in Khadumpur, four in custody
खुटहन। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव के कार की टक्कर से बाइक सवार प्रधान की मौत के मामले में तनाव को देखते हुए शनिवार को भी गांव में पीएसी मुस्तैद रही। इस मामले में हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को सुलझाने के लिए वह कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मखदूमपुर गांव के ग्राम प्रधान तबरेज आलम गांव के पूर्व प्रधान राकेश वर्मा को बाइक पर बिठाकर पटैला बाजार जा रहे थे। घर से दो सौ मीटर आगे बढ़े ही थे कि तभी सामने से गांव के ही रामफेर वर्मा द्वारा लेकर आ रहे कार से टक्कर हो गयी। जिसमे तवरेज की मौत हो गयी। जबकि पूर्व प्रधान राकेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक रामफेर और राकेश की आपस में वर्षों से रंजिश चली आ रही थी। घटना के दिन ही घायल की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उधर, मृतक के स्वजन भी इसे दुर्घटना नहीं मान रहे है। उनका आरोप है कि जानबूझकर कार से कुचल कर हत्या की गई है। मामले की पड़ताल भी पुलिस हर दृष्टिकोण से कर रही है। पुलिस दुर्घटना के पहले रामफेर के मोबाइल पर आने और जाने वाले फोन कॉल की डिटेल निकालने में जुटी है। इसके आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed