फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Overbridge on railway crossing will Muftiganj

मुफ्तीगंज रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Thu, 19 Jan 2017 01:25 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 19 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Overbridge on railway crossing will Muftiganj
मुफ्तीगंज में रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते जीएम पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्र।
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र बुधवार को शाहगंज, भंडारी, मुफ्तीगंज और केराकत स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान एजे पैसेंजर में गड़बड़ी पर जेई राकेश को फटकार लगाई।  उन्होंने मुफ्तीगंज रेलवे क्रासिंग पर  ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उधर, केराकत में ग्रामीणों ने सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव के लिए जीएम  को पत्रक सौंपा।  ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस के युवा नेता अनिल कुमार गांगुली तथा भाजपा के नगर सेक्टर संयोजक व युवा नेता मनोज कमलापुरी के नेतृत्व में लोगों ने मांग किया कि
विज्ञापन


केराकत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बिजली व पानी, रोशनी, सुलभ शौचालय सहित तमाम यात्री सुविधाएं देने की मांग की। जीएम ने लोगों को आश्वासन दिया। इस मौके पर चन्द्रिका कमलापुरी, रजनीकान्त गुप्ता, मो. निसार, दुर्गेश, मनोज, शैलेश शर्मा, मनीष, अच्छेलाल, शिव प्रकाश, शुभम शुक्ल, हरीलाल, नीरज, प्रदीप,
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय, रोशन यादव आदि उपस्थित रहे। उधर, जौनपुर भंडारी स्टेशन पर एनईआर के जीएम राजीव मिश्र स्टेशन पहुंचे और उनके गाड़ी का इंजन बदले जाने पर वह नीचे उतरे और दूसरी बोगी में बैठ गए लेकिन उन्होंने स्टेशन की व्यवस्था देखने की जहमत नही उठाई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश सिंह, यातायात प्रभारी अविनाश पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed