फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out of 11 women candidates, 10 lost, one became MLA, 9 forfeited bail

11 महिला प्रत्याशियों में 10 हारी, एक बनीं विधायक, 9 की जमानत जब्त

Sun, 13 Mar 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Out of 11 women candidates, 10 lost, one became MLA, 9 forfeited bail
जौनपुर। इस बार के विधानसभा चुनाव में 121 प्रत्याशियों में से 11 महिला प्रत्याशियों ने भी अपना भाग्य आजमाया था। इसमें पांच प्रत्याशियों को सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने टिकट दिया था लेकिन इनमें 10 को हार का सामान करना पड़ा, जबकि नौ की जमानत जब्त हो गई। हालांकि मछलीशहर से सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर ने विजय हासिल की, जो इस बार के चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशी हैं। इस तरह आजादी के बाद से अब तक 7 महिलाएं जनपद से विधायक चुनी गईं।
विज्ञापन

चुनावी इतिहास को देखें तो 1957 के विधानसभा चुनाव में मडि़याहूं विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर तारा देवी महिला विधायक चुनी गई थीं। इसके बाद 32 वर्ष तक महिलाओं को इंतजार करना पड़ा था। मतलब 1962, 1967, 1969, 1974, 1977, 1980 और 1985 में किसी भी दल ने या तो महिला उम्मीदवार उतारे नहीं अथवा वे जीत दर्ज नहीं कर सकीं। हालांकि 1989 में जद के टिकट पर सावित्री देवी मडि़याहूं से ही दूसरी महिला विधायक के रूप में निर्वाचित हुई। इसके बाद 1991 में फिर कोई महिला विधायक नहीं बन सकी। 1993 में सावित्री देवी समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतकर मडि़याहूं विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनीं। 1996 में भाजपा के टिकट पर सीमा द्विवेदी गड़वारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुई। 2002 में भी कोई महिला विधायक नहीं रहीं। अलबत्ता 2004 के उप चुनाव में मडि़याहूं से ही सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर श्रद्धा यादव विधानसभा में पहुंची। वर्ष 2007 के चुनाव में फिर गड़वारा से भाजपा की सीमा द्विवेदी ने विजय दर्ज की और इस समय राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, साल 2012 में मडि़याहूं से ही सपा की श्रद्धा यादव ने बसपा की सावित्री देवी को हराकर चुनाव जीती थी। इसके बाद साल 2017 में दो विधानसभा सीटों पर एक साथ महिलाओं ने कब्जा जमाया। इसमें मडि़याहूं से भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल एस की डा. लीना तिवारी और बसपा से मुंगराबादशाहपुर में सुषमा पटेल ने जीत दर्ज की थी। हालांकि सुषमा पटेल इस बार सपा से चुनाव लड़ी, मगर हार गई। हालांकि सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर ने मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

किस सीट से कौन लड़ी महिलाएं कितना पाई वोट
मछलीशहर
डा. रागिनी सोनकर, सपा - 91659 (जीती)
माला देवी कांग्रेस 2178 (जमानत जब्त)
बदलापुर
आरती कांग्रेस 1651 (जमानत जब्त)
सीमा जायसवाल राष्ट्रीय समाज पक्ष 385 (जमानत जब्त)
सुषमा मिश्रा भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी 492 (जमानत जब्त)
सदर
अंजू विकासशील इंसान पार्टी 2434 (जमानत जब्त)
शशि दुबे शिवसेना 222 (जमानत जब्त)
मल्हनी
पुष्पा शुक्ला कांग्रेस 1444 (जमानत जब्त)
मडि़याहूं
सुषमा पटेल सपा 74801 (रनर)
निहारिका गौतम महाराष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी 1441 (जमानत जब्त)
केराकत
सुषमा देवी भारतीय डेमोक्रेटिक पार्टी 749 (जमानत जब्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed