फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Opportunity to work in the field of photonic and fiber optics

फोटोनिक एवं फाइबर ऑप्टिक्स के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा अवसर

Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to work in the field of photonic and fiber optics
पूविवि में उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान स्थित नवनिर्मित भवन में फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान स्थित नवनिर्मित भवन में फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक्स लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने किया। उन्होंने मशीन को ऑपरेट कर उसकी फंक्शनिंग के बारे में जानकारी ली। कहा कि विश्वविद्यालय इंजीनियर संस्थान के विद्यार्थियों के शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्हें अत्याधुनिक लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के संकाय अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि फोटोनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही हाई स्पीड इंटरनेट मोबाइल एवं कंप्यूटर प्रक्रिया चलती है। हमने जो पेट्रासिस ग्लोबल मुंबई के साथ करारनामा किया है, उनसे इन गतिविधियों के संचालन में सहयोग प्राप्त होगा। इंस्टीट्यूट इंडस्ट्री इंटरेक्शन के अंतर्गत हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को फोटोनिक एवं फाइबर ऑप्टिक्स के क्षेत्र में काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा। उन्हें देश की समस्त फोटोनिक इंडस्ट्री के साथ मिलकर इनोवेशन एवं विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। उन्हें इस विधा में हमारे कारनामे के प्रतिनिधि के द्वारा विद्यार्थियों को इंटरशिप का की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय और डीन इंजीनियरिंग प्रो. बीबी तिवारी भी उपस्थिति थे। लैब में फाइबर ऑप्टिक्स उपकरण के बारे में डॉक्टर फिलिप कैस्सी ने बहुत महत्वपूर्ण जानकारी एवं उसके एप्लीकेशन के बारे में बताया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रवीण सिंह, शैलेश प्रजापति, सुधीर सिंह, दीपक सिंह, डा. अजय, मिस पूनम सोनकर, प्रीति शर्मा, पारुल एवं विशाल यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed