{"_id":"614388c48ebc3e5f6b2ec233","slug":"operation-kayakalp-jaunpur-got-fourth-place-jaunpur-news-vns6120136125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प : जौनपुर को मिला चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प : जौनपुर को मिला चौथा स्थान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू किया गया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की हालत बदल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की निदेशक अनामिका सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रदेश भर के जिलों की रैकिंग जारी की है, जिसमें जौनपुर को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।
ऑपरेशन कायाकल्प ने परिषदीय विद्यालयों की दशा ही बदल दी है। इसके तहत रैकिंग जारी करने के पहले सर्वे किया गया था, जिसमें 18 बिंदुओं पर रेटिंग तय की गई थी। इसमें मुख्य रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, मल्टिपल हैंडवाश, फर्नीचर, टाइलीकरण, रंगाई-पुताई, विद्युतीकरण आदि कार्य शामिल थे। बीएसए डा. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि सीडीओ अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में विद्यालयों का कायाकल्प किया गया। इसमें डीपीआरओ संतोष कुमार, जिला समन्वयक (निर्माण) रजा हसन, जिला समन्वयक आशीष श्रीवास्तव, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और एडीओ पंचायत के सहयोग से जनपद के 289 विद्यालय 5 स्टार रैंकिंग की श्रेणी में हैं, जबकि सितंबर 2020 में मात्र 18 विद्यालय ही 5 स्टार रैंकिंग में थे। वर्तमान में कुल 289 विद्यालय 5 स्टार रैंकिंग में हो गए हैं। इससे जिले की रैंकिंग मंडल में प्रथम एवं प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया 4 स्टार रैंकिंग में जनपद में पहले 141 विद्यालय थे और इनकी संख्या अब बढ़कर 750 हो गई है। मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन गत वर्ष के 4,08,226 से बढ़कर 4,20,123 हो गया है।