फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only solidarity will win over challenges

एकजुटता से ही मिलेगी चुनौतियों पर जीत.......

Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Only solidarity will win over challenges
खेतासराय। नगर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज परिसर में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को शपथ ली। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सभी को व्यापारी हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह में संजय विश्कर्मा ने अध्यक्ष, रणजीत मौर्य ने संरक्षक, शांति भूषण मिश्र, जगदंबा प्रसाद पांडेय और अतीकुर्रहमान ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सेठ उपाध्यक्ष, सुरेश चंद जायसवाल कोषाध्यक्ष, मुनौवर अली ने महामंत्री, सुहेल अहमद व फारुक आजम ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि संग़ठन में सभी तबके के व्यापारी जुड़े हैं। व्यापार मंडल की ताकत संगठन की मजबूती है। आज के व्यापारी तमाम चुनौतियों से घिरे हैं। इन चुनौतियों का सामना हम संगठन के माध्यम से ही कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि संजय सिंह, आरिफ हबीब रहे। कार्यक्रम में प्यारे मोहन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल, अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे। संचालन जगदंबा प्रसाद पांडेय और अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रणजीत मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed