फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One miscreant arrested encounter in jaunpur five absconding search on robbery case bike and cash recovered

UP Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जौनपुर का यह गांव, मुठभेड़ में बदमाश घायल, 5 फरार; लूट मामले का है आरोपी

Sat, 20 Jul 2024 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:14 AM IST
सार

Jaunpur News: बदलापुर और बक्शा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बदमाशों की खोजबीन काफी दिन से चल रही थी। बीते 18 जुलाई को हुई लूट की घटना में सभी फरारी काट रहे थे।

विज्ञापन
One miscreant arrested encounter in jaunpur five absconding search on robbery case bike and cash recovered
मुठभेड़ में घायल बदमाशे के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली अंतर्गत 18 जुलाई को हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम खोजबीन कर रही थी। इस बीच बदलापुर व बक्शा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो अलग-अलग मोटर साइकिल में 06 बदमाश का गैंग जो ढकवा से बक्शा व खुटहन आदि स्थानों पर लूट करते हैं, ढकवा की तरफ से बक्शा की तरफ आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसी सूचना पर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा पुलिस बल के साथ सरोखनपुर अंडरपास पुल के पास पहुंचे। जहां पर बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागना चाहा और गाड़ी के पलटने से गिर पड़े।
विज्ञापन


अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जीवन रक्षार्थ अन्य कोई उपाय न पाकर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से एक-एक राउंड फायर किया गया। जिससे एक बदमाश जमीन पर गिर गया। बदमाश के पैर मे गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ के दौरान अपराधी अमन यादव (22) निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बताया। फरार साथी बदमाश का नाम-पता पूछा गया तो उनका नाम आयूष ठाकुर निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, विपिन यादव निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, सक्षम पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर,शेरु गोस्वामी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर व आर्यन ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर बताया। 


अपराधी ने बताया कि 18 जुलाई को अपने साथी आयूष ठाकुर, विपिन यादव व सक्षम पाण्डेय बदलापुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके पास से लूट के 1400 रुपये बरामद हुए। ऐसे में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि इन आरोपियों पर सुल्तानपुर जौनपुर के कई थानों में आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से बरामद माल सुपुर्द किया गया। अभियुक्त अमन यादव को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपचार के लिए सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। वहीं, अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। अपराधियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed