फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One killed , 20 injured

एक की मौत, 20 घायल

Sun, 03 Jan 2016 01:01 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 03 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
One killed , 20 injured
घने कोहरे के बीच शनिवार की सुबह अलग अलग हुए सड़क हादसों में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। शाहगंज से लखनऊ जा रही रोडवेज बस खानपुर चौरव गांव के पास पलट गई।
विज्ञापन


जबकि सिंगरामऊ में बाइक और कार में टक्कर हुई और सूरापुर में ट्रक पलट गया। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुइथाकला संवाददाता के अनुसार शाहगंज से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सुबह पांच बजे सरपतहा
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खानपुर चौरव के पास पहुंची थी। घने कोहरे के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। चालक जयप्रकाश यादव (40) निवासी अमावा खुर्द की मौत हो गई। इस दौरान बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्त बस में सिर्फ आठ यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाल कर राजकीय चिकित्सालय पुहंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जफराबाद

थाना क्षेत्र के शंकरगंज के पास कार और टेंपो में टक्कर हो गई। जिससे टेंपो पलट गया। उसमें सवार सुरेंद्र शर्मा (21) निवासी हौज समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को  निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खुटहन संवाददाता के

अनुसार दौलतपुर गांव के पास सुबह इनोवा कार ट्रक में टक्कर हो गई। कार चालक खोभरिया गांव निवास ब्रजेश यादव घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगरामऊ संवाददाता के अनुसार  हरिहरपुर गांव निवासी

सुनील शुक्ल अपने बेटे वैभव (8) व आदर्श (10) के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। वह नहर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार से भिड़ गए। तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने वैभव को


जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूरापुर बाजार के पास लखनऊ बलिया राजमार्ग पर हापुड़ से गोभी लादकर आजमगढ़ जा रहा ट्रक कोहरे के चलते  अनियंत्रित होकर पलट गया।

एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। चालक राशिद और खलाशी सहजाद निवासी इटावा को हलकी चोट आई है। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed