{"_id":"5fba59bc8ebc3e9bc104a62d","slug":"one-dead-including-a-young-man-who-is-going-to-give-a-wedding-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में शादी का कार्ड देने जा रहे युवक समेत एक की मौत, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार होमगार्ड का जवान भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में शादी का कार्ड देने जा रहे युवक समेत एक की मौत, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार होमगार्ड का जवान भी घायल
Sun, 22 Nov 2020 05:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 22 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अटरिया गांव के पास रविवार की सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक और उसके मौसा की मौत हो गई। दोनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार होमगार्ड जवान भी जख्मी हुआ है। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी धर्मेंद्र गौतम (22) की चचेरी बहन की 23 नवंबर को शादी है। इसका निमंत्रण पत्र देने वह अपने मौसा पूरेलाल गांव निवासी भाईलाल गौतम उर्फ नाटे (45) के साथ रिश्तेदारों के घर जा रहा था। जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर अटरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार होमगार्ड जवान रमाशंकर (40) निवासी गड़वा थाना रामपुर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार भाईलाल और धर्मेंद्र गौतम की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार रमाशंकर को गंभीर चोट आई। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार्ड पर छपे नंबर की मदद से घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रमाशंकर को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। हादसे की खबर मिलते ही तेजगढ़ गांव में शोक छा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एसओ नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। हादसे की खबर मिलते ही तेजगढ़ गांव में शोक छा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एसओ नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।