{"_id":"603be24b8ebc3ee64d5dd944","slug":"one-arrested-with-an-e-ticket-worth-1-25-lakh-jaunpur-news-vns5773741159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख के ई-टिकट के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख के ई-टिकट के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शनिवार को जिले के सुलतानपुर की सीमा से लगे भेलारा बाजार स्थित एक कम्यूनिकेशन सेंटर पर छापा मारकर एक लाख 25 हजार रुपये के आरक्षित श्रेणी के रेल टिकट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम ने सेंटर से एक लैपटॉप और दो मोबाइल को कब्जे में लेकर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
आरपीएफ को सूचना मिली थी कि जनपद सीमा क्षेत्र से लगे सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के भेलारा बाजार स्थित अजय कम्यूनिकेशन सेंटर से रेल के आरक्षित श्रेणी के टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने टीम के साथ शनिवार की शाम सेंटर पर छापा मारा की। इस दौरान टीम के हाथ एक लाख 25 हजार रुपये मूल्य के आरक्षित श्रेणी के ई टिकट बरामद हुए। टीम ने अवैध कारोबार में लिप्त विजय राजभर पुत्र छोटे लाल निवासी अहरपुर थाना अखंड नगर सुलतानपुर को मौके से गिरफ्तार किया। युवक दो प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर व चार फर्जी आईडी के जरिए टिकट निकालने का काम करता था। इसके साथ ही टीम ने उक्त सेंटर से एक लैपटॉप और दो मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चलान न्यायालय को भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।