फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the strength of arms, miscreants looted mobile and cash

असलहे के बल पर बदमाशों ने मोबाइल व नगदी लूटे

Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
On the strength of arms, miscreants looted mobile and cash
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर में रविवार की रात 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा सटाकर दो लोगों से मोबाइल और नगद लूट लिये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़तों मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव निवासी मनोज कुमार, सुनील यादव चंदवक थानांतर्गत ग्राम गोबरा एक तिलकोत्सव कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। अकबरपुर नदौली मोड़ के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए गाड़ी को रोक गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों के मोबाइल और पर्स लूट लिए। लूट के बाद तीनों बदमाश एक बाइक से केराकत की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगल-बगल पूछताछ और दौड़ भाग करती रही लेकिन बदमाश लापता हो गए। पीडि़त के अनुसार, मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये थी और चार हजार 100 रुपये नगद लेकर लुटेरे फरार हो गए थे। इस संबंध में केराकत कोतवाल संजय वर्मा ने कहा कि विवाद में मोबाइल छीनने की बात सामने आई है। लूट जैसी कोई बात प्रथम दृष्टया नहीं आई है। बाकी जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed