Jaunpur News : नवरात्र का दूसरा दिन; शीतला माता रानी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां शीतला चौकियां धाम में भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि इस दिन माता के दर्शन से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विस्तार
मां शीतला चौकियां धाम में नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्माचारिणी स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। मंदिर के पुजारी शिव कुमार पंडा ने बताया कि कथा के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। इस कारण मां को ब्रह्मचारिणी एवं तपस्चारिणी कहा गया।
नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए क्योंकि माता ब्रह्मचारिणी को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही माता को पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के फूल, फल आदि अवश्य अर्पित करना चाहिए। शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर मन्दिर महंत विवेकानंद ने आरती-पूजन किया ।
मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.