फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   on the occassion of dipawali not provided sugar

दीपावली पर नहीं मिलेगी चीनी

Wed, 26 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
on the occassion of dipawali not provided sugar
sdf
सरकारी सस्ते गल्ले के दूकानदारों (कोटेदार) की हड़ताल के चलते इस बार गरीबों की दिवाली फीकी रहेगी। केरोसिन के आवंटन में कमी करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कोटेदारों ने इस महीने अनाज का उठान नहीं किया। दीपावली से पहले कोटे की दूकान से चीनी और राशन मिलने की आस लगाए गरीब परिवार के लोग मायूस हैं।
विज्ञापन


45 लाख की आबादी वाले इस जिले में 10 लाख राशनकार्ड धारक हैं। पात्र गृहस्थी वाले राशन कार्ड धारकों को सरकारी दूकान से प्रति यूनिट दो रुपये प्रति किलो की दर से दो किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो की दर से तीन किलो चावल मिलता है। बाजार में चीनी चालीस रुपये किलो की दर से बिक रही है। जबकि सरकारी सस्ते गल्ले की दूकानों से गरीबों को 18 रुपये किलो की दर से चीनी मिल जाती है।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर जहां लोग घरों की साफ-सफाई और अन्य तैयारी में लगे हैं वहीं गरीब परिवार के लोग दीपावली से पहले चीनी और राशन न मिलने से परेशान हैं। उधर कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे जबतक पूरी नहीं की जाएंगी तबतक वे अनाज का उठान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज का उठान हर महीने में 21 तारीख तक हो जाता है। तारीख बीत गई लेकिन कोटेदारों ने अनाज का उठान नहीं किया। बक्शा के गढ़ा गांव निवासी रामलोचन गौतम अंत्योदय कार्ड धारक हैं। वह कहते हैं कि सरकारी से मिलने वाले अनाज से ही परिवार का गुजारा होता है। इस महीने दीपावली से पहले राशन मिलने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। इसी गांव के मुस्तफा कहते हैं कि बाजार में चीनी 40 रुपये किलो मिल रही है। ऐसे में उनकी हैसियत बाजार से चीनी खरीदने की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed