फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the instructions of the court, investigation of development works in Kardahan village

कोर्ट के निर्देश पर करदहां गांव में विकास कार्यों की हुई जांच

Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of the court, investigation of development works in Kardahan village
जलालपुर। ब्लाक के करदहां गांव में रविवार को विवेचक पूर्व इंसपेक्टर जलालपुर विजयशंकर सिंह और नायब तहसीलदार बयालसी विरेंद्र कुमार द्वारा पूर्व प्रधान राजेश सरोज और पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी उदय शंकर सिंह के पिछले पंचवर्षीय योजना में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। यह जांच कोर्ट के निर्देश पर कराई गई।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जांच के नाम पर कोरम पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि धांधली की शिकायत जिला प्रशासन से किया था। जिस पर कार्यवाही नहीं हुई तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट मे वाद दायर किया था। कोर्ट के निर्देश पर जलालपुर थाना मे पूर्व प्रधान और ग्रामपंचायत अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद दोनों की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। फिर दोनों आरोपितों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर किया। शिकायत कर्ता के मुताबिक वहां आरोपितों को जमानत तो मिल गई। किन्तु एक माह के अंदर जिला प्रशासन को गबन व धांधली की जांच करवाकर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश कोर्ट ने दिया था। जिसकी जांच अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर किया। विवेचक विजय शंकर सिंह ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed