फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old woman injured in assault dies during treatment

मारपीट में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत-. ...

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old woman injured in assault dies during treatment
पाल्हनपुर गांव निवासी में मारपीट के दौरान घायल वृद्धा की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पाल्हनपुर गांव निवासी अनिल कुमार माली पुत्र मुन्नीलाल माली बीते बुधवार मार्निंग वॉक करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर से कुछ दूर पहले ही सुनसान जगह पर पड़ोसी चंद्रबली माली ने अपने परिजनों के साथ उनपर हमला कर दिया। घटनास्थल घर के पास होने के कारण शोरगुल सुन अनिल के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें बीच-बचाव करने आई अनिल की मां शकुंतला देवी (60) पत्नी मुन्नीलाल को गंभीर चोट लग गई थी। उन्हें भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि पुलिस के कहने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने तीन-तीन बार तहरीर बदलकर दी। इसी बीच बृहस्पतिवार को शकुंतला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अटल बिहारी मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा पूर्व में दिए गए तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed