{"_id":"628a807ec7cfa9696c72899b","slug":"old-man-s-body-found-under-suspicious-circumstances-suspected-of-murder-jaunpur-news-vns6549696177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आंशका
विज्ञापन
मड़ियाहूं क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंची डॉग स्क्वायड की टी?
- फोटो : JAUNPUR
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शनिवार की रात ट्यूब्वेल में चारपाई के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्घ का शव मिला। इसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वाड की टीम बुलाकर जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। इस दौरान साक्ष्य के लिए शव के पास पड़ा खून एवं मच्छरदानी का टुकड़ा अपने पास रख लिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुकुंदपुर गांव निवासी मुन्नीलाल पटेल (65) रात में भोजन कर के रोज की तरह अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। रविवार की सुबह जब ट्यूबवेल पर स्थित खेत में बैगन तोड़ने गई उसकी बहू चंदा देवी ने अपने ससुर को चारपाई के नीचे जमीन पर पड़ा देखा। इनके नाक और कान से खून निकला हुआ था और बांया कान पूरी तरह कटा हुआ था। इसके बाद, बहु चंदा देवी ने घबराकर अपने मायके ग्राम किशुनपुर निवासी अपने पिता पारसनाथ को दी। उसके पिता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए कसेरू गांव में बरात गए चंदा के देवर सभाजीत और रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात रह रहे पति अमर बहादुर पटेल को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर वृद्ध की मौत को संदिग्ध मानते हुए डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। तकरीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डाग स्क्वायड की टीम घटना का कोई सुराग पता नहीं लगा पाई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पड़े खून और मच्छरदानी के कुछ टुकड़ों को अपने पास बिसरा के रूप में सुरक्षित रख लिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बहू चंदा देवी ने बताया कि शनिवार की रात मेरे ससुर खाना खाकर ट्यूबवेल पर सोने चले गये थे। जबकि हमारे देवर व परिवार के अन्य लोग कसेरू स्थित एक शादी समारोह में गए हुए थे। सुबह जब हम ट्यूबेल पर स्थित खेत से बैगन तोड़ने के लिए गई तो घटना की जानकारी हुई। जिसकी सूचना मैने अपने पिता को दी ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं होना पाया गया है। पाही पर चारों तरफ खेत है। जानवरों का भी अटैक माना जा सकता है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी