फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man injured in assault dies in hospital, dead body put on road

मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत, शव सड़क पर रख प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Old man injured in assault dies in hospital, dead body put on road
मीरपुर में इलाज के दौरान हई सोमारू के मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा जाम करने पर जाम समाप्त करव? - फोटो : JAUNPUR
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सरफराजपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए मारपीट की घटना में घायल वृद्ध सोमारू (60) की बीएचयू में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। आक्रोशित स्वजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जामकर दिया। पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट स्वजन और ग्रामीण उच्चाधिकारियों के बुलाने की मांग कर रहे थे। साथ ही आरोपितों पर मुकदमा दर्जकर तत्काल जेल भेजे जाने की कार्यवाही पर अड़े थे। आखिरकार पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए शव कब्जे में लेकर पिकअप पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक सोमारु की पत्नी सुशीला ने बताया कि बीते 21मई शनिवार की रात बच्चों को लेकर सोमारु व उनके बेटे दिलीप और पड़ोसियों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर सोमारु व उसकी पत्नी सुशीला से उनके ही बेटे दिलीप उसकी पत्नी व पड़ोसी गूल्लू के परिवार से झगड़ा होने लगा। मारपीट के दौरान सोमारु को चोटें आईं। निजी चिकित्सक के यहां उपचार के बाद डाक्टरों ने सोमारु ़को बीएचयू रेफर कर दिया था। घटना के छह दिन बाद शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे इलाज के दौरान सोमारु की मौत हो गई। शव को गांव में सड़क पर रखकर जाम कर दिए। मौके पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्र, थानाध्यक्ष महिला थाना किरन मिश्रा, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी चंदन राय अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए। काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, प्रदर्शनकारी उनकी एक सुनने को तैयार थे। वही, पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया। इस दौरान लाठी फटकारते हुए सभी को खदेड़ना शुरू कर दिया। शव को नहीं छोड़ रहीं महिलाओं को खींच-खींचकर हटाया, फिर पिकअप पर शव को लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सुशीला ने थाना प्रभारी लाइन बाजार अखिलेश मिश्र ़को तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है लेकिन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed