फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   old age pension stick, government should restore it

Jaunpur News: पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी, सरकार इसे बहाल करे

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
old age pension stick, government should restore it
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कई विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पदयात्रा गांधी तिराहे से निकलकर अंबेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। इस दौरान पेंशन बहाली की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। तत्पश्चात डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है, सरकार इसे बहाल करें।
विज्ञापन

मोर्चा के जिला संयोजक संजय कुमार चौधरी एवं जिला संयोजक उदय नारायण पाल ने कहा की नई पेंशन कर्मचारियों के लिए एक अभिशाप है। जिससे उनका बुढ़ापा बहुत ही कष्टकारी होने वाला है। सरकार को पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल कर देनी चाहिए। जिला संयोजक डॉ. जेपी सिंह एवं जिला संयोजक बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों, शिक्षकों की बुढ़ापे की लाठी है। सरकार को हठधर्मिता छोड़ कर्मचारियों शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल करनी चाहिए, नहीं तो इसका खामियाजा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

मोर्चा के जिला संयोजक रमेश यादव एवं जिला संयोजक वीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की जायज मांग है। हम इसके लिए तब तक आंदोलन करेंगे जब तक सरकार पूरा नहीं कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप सिंह, अश्वनी सिंह, डॉ. उदय सिंह, शिवकुमार यादव, राजेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, हीरालाल भारती, रामआसरे यादव, शम्स तबरेज खान, समरनाथ यादव, मनीष सिंह सोमवंशी, विनोद यादव, मंगला रविंद्र कुमार, इंदु देवी, रीता गौतम, अंजू गौतम, प्रमिला गुप्ता, रीना सिंह, पुष्पा मौर्या, शिमला देवी, नीतू मिश्रा, ममता प्रजापति,उर्मिला चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed