फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Offline classes of MBBS in medical college from 28

मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की आफलाइन कक्षाएं 28 से

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Offline classes of MBBS in medical college from 28
करंजकला। उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की आफलाइन कक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी। अभी तक कक्षाएं आनलाइन चल रही थीं। आफ लाइन कक्षाओं का संचालन 14 फरवरी से शुरू होना था लेकिन किसी कारण से नहीं शुरू हो पाया। एमबीबीएस की 100 सीटों में केवल 84 सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। खाली सीटों पर दूसरे चरण में दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की सौ सीटों की मान्यता दी है। नीट काउंसिलिग के माध्यम से मेडिकल कालेज को 87 छात्र-छात्राओं की सूची मिली थी। काउंसिलिग के पश्चात 84 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। अभी 16 सीटें खाली हैं। कालेज प्रशासन हास्टल, शैक्षणिक भवन व अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने में लगा है। अभी तक छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कालेज में आकर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed