फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Of the bodies of martyrs funeral with state honors

राजकीय सम्मान के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 16 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/जौनपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Of the bodies of martyrs funeral with state honors
आतंकी हमले में शहीद आशुतोष का शव गांव पहुंचने पर पार्थिक शरीद पर पुष्प चक्र रख श्रद्धांजलि देते एसपी अतुल सक्सेना।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना में शहीद हुए आशुतोष यादव का शव गुरुवार को सेना के विशेष वाहन से शहीद के पैतृक गांव सुल्तानपुर लाया गया। कैप्टन सपना पांडेय के नेतृत्व में विशेष वाहन से ताबूत में रखा शव सुबह दस बजे घर पहुंचा तो मां शीला, पत्नी मधु, बहन पूजा,  पूनम, भाई संदीप  ,अशोक बड़े पिता लालजी यादव ताबूत से लिपटकर दहाड़े मार कर रोने लगे।  
विज्ञापन



एसपी अतुल सक्सेना, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. विश्राम, पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों द्वारा शस्त्र के साथ दी गई अंतिम सलामी के बाद शव यात्रा निकली। गम और गुस्से के बीच निकली शहीद की शव यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। आशुतोष की शहादत पर लोग गर्व भी महसूस कर रहे थे। शव यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता का जयकारा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। गोमती नदी के रामघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पिता अधिवक्ता लालजी यादव ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्ठि के समय पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, अपर कलेक्टर उमाकांत त्रिपाठी, सीओ उमाशंकर सिंह, कैप्टन सपना पांडेय, नायब सूबेदार रमाकांत यादव, नायब सूबेदार सुनील, कर्नल ओपी चौबे तथा 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर व 22 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के 27 जवान मौजूद थे ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed