फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Of the 2.60 million three hundred thousand voters

तीन लाख में से 2.60 लाख वोटर 

Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
। जिले के सात निकायों की तीन लाख की आबादी में 2.60 लाख से अधिक वोटर बन गए हैं। इन निकायों में 80 फीसदी से अधिक आबादी को वोटर बना दिया गया है। जबकि निर्वाचन आयोग के मानक अनुसार पूरी आबादी से 60 से 65 फीसदी लोग ही मतदाता हो सकते हैं। निकाय चुनाव की तैयारी के क्रम में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाश हुआ तो यह खामी सामने आई। अब आबादी और मतदाता का अनुपात ठीक करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन



 जिले के एक नगर पंचायत को छोड़ दिया जाए तो शेष में आयोग द्वारा आबादी के मुकाबले निर्धारित वोटरों के प्रतिशत अधिक हो गया है। यह कमी 18 अगस्त को मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद सामने आई है। जबकि आयोग द्वारा आबादी का 60 से 65 प्रतिशत (ईपी रेसियो) मतदाता होना निर्धारित किया गया है। जिले के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत की जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार तीन लाख 199 हजार पांच सौ 62 है। जिसके मुकाबले वोटरों की संख्या दो लाख 27 हजार 733 है। आबादी के मुकाबले यहां वोटरों की संख्या करीब 83 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


जिले मेें तीन नगर पालिका व पांच नगर पंचायत हैं। जिसमें जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर व शाहगंज नगर पालिका और मडिूयाहूं, मछलीशहर, केराकत,खेतासराय व जफराबाद नगर पंचायत हैं। इसमें नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मतदाताओं का पुनरीक्षण कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद सूची का अनंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दावे व आपत्तियां लेने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन मड़ियाहूं को छोड़ दिया जाए तो जौनपुर, मुगराबादशाहपुर, शाहगंज मछलीशहर, केराकत, खेतासराय व जफराबाद में अभी भी आयोग के मानक के हिसाब से आबादी के मुकाबले वोटरों की संख्या अधिक है। जौनपुर नगर पालिका की जनसंख्या 180362 है। जिसमें 153097 वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 80.11 है। 


मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका की जनसंख्या 20004 है, जिसमें 15270 वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 69.03 है। शाहगंज नगर पालिका की जनसंख्या 26556 है, जिसमें 20447 वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 69.98 है। मड़ियाहूं नगर पंचायत की जनसंख्या 22778 है, जिसमें 19009 वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 62.43 है। मछलीशहर नगर पंचायत की जनसंख्या 26107 है। जिसमें 24543 वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 83.1 है। केराकत नगर पंचायत की जनसंख्या 13525है, जिसमें 12190 वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 76.83 है। खेतासराय नगर पंचायत की जनसंख्या 19438है, जिसमें 15308    वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 74.11 है। जाफराबाद      नगर पंचायत की जनसंख्या 10792 है, जिसमें 7869    वोटरों की संख्या है, जो आबादी का 70.11 है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed