फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Obscene act with a teenager, accused arrested

Jaunpur News: किशोर के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Obscene act with a teenager, accused arrested
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोर के साथ अश्लील हरकत करने वाले उसी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को ग्रामोदय इंटर कालेज मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की है जब एक किशोर अपने घर के आस-पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़ित ने घर जाकर परिवार के लोगों को सारी आपबीती सुनाई। परिजनों द्वारा घर के पास लगाए गए सीसीटीवी की जांच की गई तो घटना सत्य पाई गई। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उस आरोपी को ग्रामोदय इंटर कालेज मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गोद भराई रस्म में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार-जफराबाद। हिसामपुर गांव में मंगलवार की रात बहन की गोद भराई कार्यक्रम के दौरान एक युवक के फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी शंभू प्रसाद की पुत्री नीलू की गोदभराई का कार्यक्रम था। लड़के वाले केराकत के सरकी गांव से आए थे। गोदभराई चल रही थी। इसी दौरान एक युवक रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा। उसने कई फायर किए। बृहस्पतिवार की रात फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने तत्काल स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने मामले में शंभू प्रसाद व उनके पुत्र मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों का चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed